सोने की कीमतों में लगी आग! १० ग्राम २४ कैरेट सोना १.५० लाख के पार, खरीदारों को झटका

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की विभीषिका ने न केवल कच्चे तेल, बल्कि सोने की कीमतों को भी आसमान पर पहुंचा दिया है। पिछले एक महीने से वैश्विक व्यापार में मंदी और अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, १८ कैरेट सोने की कीमत १० ग्राम पर १,४७० रुपये बढ़कर १,१३,२०० रुपये हो गई है। वहीं, २२ कैरेट (जेवर) सोने के दाम में १,८०० रुपये की बढ़त देखी गई, जिससे इसका भाव १,३८,३५० रुपये प्रति १० ग्राम पहुंच गया। सबसे अधिक तेजी २४ कैरेट शुद्ध सोने में आई है, जिसकी कीमत १,९६० रुपये उछलकर १,५०,९३० रुपये प्रति १० ग्राम हो गई है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति (Inflation) का खतरा बढ़ गया है। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, जिसके कारण सोने की मांग में अचानक तेजी आई है। हालांकि, सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को एक किलो चांदी की ईंट २.५० लाख रुपये पर ही स्थिर रही, जबकि गुरुवार को इसमें ५,००० रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *