संजय मिश्रा की ‘वध २’ या आमिर की फिल्म? ३ अप्रैल को ओटीटी पर मचेगा जबरदस्त गदर

ओटीटी (OTT) प्रेमियों के लिए यह शुक्रवार किसी उत्सव से कम नहीं है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई बड़े बजट की फिल्में और दिलचस्प वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं। ड्रामा, थ्रिलर, कोर्टरूम कॉमेडी से लेकर इमोशनल कहानियों तक, दर्शकों के पास मनोरंजन के ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की हो रही है। २०२५ में सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब यह फिल्म Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल नहीं, बल्कि एक फ्रेश और प्रेरणादायक कहानी है। कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘मामला लीगल है’ सीजन २ Netflix पर वापस आ गया है। रवि किशन अभिनीत यह सीरीज कानूनी दांव-पेंचों को मजाकिया अंदाज में पेश करती है।
सस्पेंस और अपराध की कहानियों के शौकीनों के लिए संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध २’ भी Netflix पर रिलीज हो रही है, जो पहले पार्ट की तरह ही रोंगटे खड़े कर देने वाली है। इसके अलावा, अमेज़न प्राइम वीडियो पर ‘मां का कसम’ और नेटफ्लिक्स पर स्पेनिश क्राइम थ्रिलर ‘गैंग्स ऑफ गैलिसिया’ सीजन २ भी आज से ही उपलब्ध हैं। तो अपनी पसंदीदा ड्रिंक और पॉपकॉर्न तैयार रखें, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट की गारंटी है।