आइसक्रीम बेची तो लगेगा ५००० का जुर्माना! तेलंगाना के गांव ने उठाया सख्त कदम

तेलंगाना के जगतियाल जिले के मेटला चित्तापुर गांव ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक अनोखी मिसाल पेश की है। गांव के बुजुर्गों और निवासियों ने सर्वसम्मति से गांव में आइसक्रीम की गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। गांव के मुख्य चौराहों पर लगे बैनरों पर साफ लिखा है— “गांव में आइसक्रीम बेचने पर ५,००० रुपये का जुर्माना देना होगा।”

ग्रामीणों का कहना है कि बाजार में मिलने वाली सस्ती आइसक्रीम में हानिकारक रंगों और रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बच्चे अक्सर बीमार पड़ रहे थे। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कड़ा फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस पहल की काफी सराहना हो रही है और पड़ोसी गांवों के लोग भी इसे प्रेरणादायक मान रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *