LPG Price Hike: नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन लगा बड़ा झटका, १९५ रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर!

१ अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में १९५.५० रुपये तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (१४.२ किलो) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम आदमी के बजट पर सीधा असर नहीं पड़ा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी भू-राजनीतिक अस्थिरता का असर कमर्शियल गैस की कीमतों पर दिख रहा है। सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बुकिंग नियमों में भी बदलाव किया है। अब शहरों में २५ दिन और ग्रामीण इलाकों में ४५ दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर बुक किया जा सकेगा।

विभिन्न शहरों में आज के दाम: १४.२ किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ९१३ रुपये और कोलकाता में ९३९ रुपये है। वहीं, १९ किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत २,०७८.५० रुपये और कोलकाता में २,२०८.৫০ रुपये हो गई है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर चेन्नई में २,२४६.५० रुपये में मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले दिनों में घरेलू गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *