“हनुमानजी को नहीं मानते तो भारत छोड़ दें!” सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, मचा सियासी घमासान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कड़े फैसलों और बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। योगी ने कहा कि जब त्रेतायुग में बजरंगबली यानी हनुमानजी पृथ्वी पर थे, तब दुनिया में इस्लाम जैसे किसी धर्म का अस्तित्व ही नहीं था। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत में रहकर हनुमानजी को स्वीकार नहीं करते या उन्हें पसंद नहीं करते, वे जहां चाहें वहां जा सकते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि हनुमानजी का चरित्र युगों-युगों से भारत की आत्मा से जुड़ा है। उन्होंने तर्क दिया कि इस्लाम ७वीं शताब्दी में आया, जबकि हनुमानजी की उपस्थिति उससे कहीं अधिक प्राचीन है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि जो इस सनातन संस्कृति को नहीं मानते, उन्हें भारत में रहने की कोई मजबूरी नहीं है। विपक्ष ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे ध्रुवीकरण की राजनीति बताया है। वहीं, योगी के समर्थकों का कहना है कि यह संदेश उन लोगों के लिए है जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।