पश्चिम एशिया में ऊर्जा संकट! संकट की घड़ी में भारत का साथ देगा रूस, तेल और गैस की सप्लाई बढ़ाने का बड़ा ऐलान

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया को गहरे ऊर्जा संकट में डाल दिया है। इस कठिन समय में रूस ने भारत के लिए ‘गुड न्यूज’ दी है। रूस के फर्स्ट डिप्टी चेयरमैन डेनिस मंटुरोव ने भारत दौरे के दौरान आश्वासन दिया है कि रूस भारत को कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ति बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि रूसी कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार है जो भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर सकता है।

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर भी २५ प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) लगाया था। हालांकि, ईरान संकट के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अमेरिका ने भारत को रूस से ईंधन आयात करने में कुछ ढील दी है। तेल के अलावा, रूस ने भारत को खनिज उर्वरकों (Fertilizers) की आपूर्ति में ४० प्रतिशत की वृद्धि की है। साथ ही, कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र और यूरिया उत्पादन जैसे संयुक्त प्रोजेक्ट्स पर भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *