ईरान ने मार गिराए अमेरिका के 2 घातक लड़ाकू विमान! 1 पायलट लापता, युद्ध के मुहाने पर दुनिया; ट्रंप बोले- “हम जंग में हैं”

मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है क्योंकि ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पहला विमान ‘US F-15E स्ट्राइक ईगल’ था, जिसे ईरानी सेना ने निशाना बनाया। इस विमान में एक पायलट और एक वेपन सिस्टम ऑफिसर सवार थे। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल फोर्स ने दो क्रू मेंबर्स में से एक को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
दूसरा विमान ‘A-10 वारथॉग’ (Warthog) था, जिसे कुवैत के पास मार गिराया गया। इस विमान का पायलट सुरक्षित तरीके से ‘इजेक्ट’ करने में सफल रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईरान ने उन दो ‘ब्लैक हॉक’ हेलीकॉप्टरों पर भी फायरिंग की जो लापता पायलटों की तलाश में जुटे थे, हालांकि वे हेलीकॉप्टर ईरानी हवाई क्षेत्र से निकलने में कामयाब रहे। इस गंभीर घटना पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनबीसी न्यूज से कहा, “यह युद्ध है और हम युद्ध की स्थिति में हैं।” ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना का ईरान के साथ होने वाली किसी भी संभावित चर्चा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल पेंटागन ने इस पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन व्हाइट हाउस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।