रणबीर ‘राम’ के लिए 225 करोड़, तो यश ‘रावण’ के लिए ले रहे हैं 150 करोड़! नीतेश तिवारी की ‘रामायण’ के स्टार्स की फीस ने उड़ाए होश

नीतेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ अपनी भव्यता और स्टार कास्ट की फीस को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका के लिए तीनों भागों के मिलाकर कुल 225 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी हर फिल्म के लिए 75 करोड़ रुपये। वहीं, ‘रावण’ का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार यश को 150 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।
माता सीता के किरदार के लिए चुनी गई साई पल्लवी को प्रति फिल्म 6 करोड़ के हिसाब से लगभग 18-20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। हनुमान की भूमिका के लिए सनी देओल ने 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है, जबकि लक्ष्मण बने रवि दुबे को 150 करोड़ के इस महा-प्रोजेक्ट में 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी ‘DNEG’ और इन दिग्गज सितारों के साथ ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है। फिल्म का पहला हिस्सा 2026 की दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।