मिशन 2026: प्रधानमंत्री मोदी की ‘विजय संकल्प सभा’ आज, क्या उत्तर बंगाल बनेगा बीजेपी की जीत का द्वार?

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर बंगाल के कूचबिहार पहुंच रहे हैं। ऐतिहासिक रासमेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की ‘विजय संकल्प सभा’ को लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तर बंगाल, जो हमेशा से भाजपा के लिए एक मजबूत गढ़ रहा है, वहां से चुनाव प्रचार की शुरुआत करना पार्टी की एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है।
अमित शाह की ‘चार्जशीट’ के बाद मोदी का वार हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल का दौरा कर राज्य सरकार के खिलाफ ‘जनता की चार्जशीट’ पेश की थी। शाह द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को अब प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ाएंगे। माना जा रहा है कि आज की सभा में प्रधानमंत्री ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ का खाका पेश करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही बाधाओं पर कड़ा प्रहार करेंगे। विशेष रूप से उत्तर बंगाल की स्थानीय समस्याओं, जैसे चाय बागान श्रमिकों की स्थिति और बुनियादी ढांचे के विकास पर उनका संबोधन केंद्रित रह सकता है।
कड़ी सुरक्षा और भारी जनसैलाब की उम्मीद प्रधानमंत्री की इस जनसभा के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कूचबिहार और आसपास के जिलों से लाखों लोगों के जुटने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के कड़े नियम लागू किए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री आज कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं, जो उत्तर बंगाल के वोट बैंक को साधने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। २०২৬ की चुनावी लड़ाई के लिए मोदी का यह दौरा बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ लाने वाला साबित हो सकता है।