पहली ही गेंद पर राहुल ढेर! शमी की रफ्तार देख गदगद हुए पुजारा, बोले— “अभी तो यह शुरुआत है।

घरेलू सत्र में 67 विकेट लेने के बावजूद बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर सनसनी मचा दी। शमी के इस प्रदर्शन के बाद उनके पूर्व साथी चेतेश्वर पुजारा ने दावा किया है कि यह शमी की भारतीय टीम में वापसी के सफर की महज एक शुरुआत है।

पहली ही गेंद पर विकेट का ‘पंच’ शमी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर पांच बार विकेट लिया है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन उनकी लाइन और लेंथ ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पुजारा ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा, “शमी जानते थे कि राहुल इनसाइड-आउट शॉट मारना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने गेंद को थोड़ा बाहर रखा। शमी ने अपनी घरेलू क्रिकेट की लय को बरकरार रखा है और वह पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं।”

आंकड़ों के साथ शमी की हुंकार शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था, “पिछले पांच-छह वर्षों में मैंने लगभग 130 विकेट लिए हैं। मेरे आसपास कोई और भारतीय गेंदबाज है? फिर भी कहा जाता है कि मैं टी-20 गेंदबाज नहीं हूं।” शमी के इस आत्मविश्वास और मैदान पर उनके प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि वह हार मानने वालों में से नहीं हैं। पुजারা का मानना है कि पावरप्ले में शमी की भूमिका लखनऊ के लिए निर्णायक साबित होगी और जल्द ही वह फिर से नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *