महंगाई पर मोदी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक? गैस की कीमतों में भारी कटौती की तैयारी, पढ़ें पूरी अपडेट

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे भारत में भी गैस की किल्लत और कीमतों में उछाल देखा गया था। लेकिन अब भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। ‘चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एलपीजी गैस पर से जीएसटी (GST) पूरी तरह हटाने की सिफारिश की है।
कितना सस्ता होगा गैस सिलेंडर? वर्तमान में घरेलू रसोई गैस पर 5% और कमर्शियल सिलेंडर पर 18% जीएसटी वसूला जाता है। सीटीआई का दावा है कि अगर केंद्र सरकार इस टैक्स को हटा लेती है, तो कमर्शियल गैस की कीमतों में सीधे तौर पर ₹317 की बड़ी कटौती होगी। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर करीब ₹43 सस्ता हो सकता है।
क्यों पड़ी इसकी जरूरत? ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में रुकावट के कारण भारत आने वाले गैस टैंकरों में देरी हुई है, जिससे बाजार में अस्थिरता है। ऐसे में टैक्स फ्री गैस की मांग बढ़ गई है ताकि महंगाई के बोझ तले दबी जनता को राहत मिल सके। अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हैं कि क्या इस संकट के समय में एलपीजी को टैक्स के दायरे से बाहर रखा जाएगा।