जिम और डाइट फेल? जानें क्यों ३০ की उम्र के बाद बिना खाए भी फूल रहा है आपका शरीर।

क्या आप भी इस बात से परेशान हैं कि कड़ी डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद आपका वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा? अचानक वजन बढ़ना न केवल आपकी फिटनेस बिगाड़ता है, बल्कि यह मानसिक तनाव का भी कारण बनता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हर बार वजन बढ़ने का कारण ज्यादा खाना नहीं होता, बल्कि कई बार यह शरीर के भीतर चल रही किसी गंभीर समस्या का इशारा होता है। आइए जानते हैं वे ५ मुख्य कारण जो आपके वजन को अनियंत्रित कर रहे हैं।

१. हार्मोनल असंतुलन: वजन का बढ़ना काफी हद तक हमारे हार्मोन्स पर निर्भर करता है। खासकर महिलाओं में थायराइड, PCOS या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर देते हैं। जब थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती, तो शरीर कैलोरी बर्न करने की क्षमता खो देता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

२. इंसुलिन रेजिस्टेंस: इंसुलिन का काम रक्त की शर्करा (Sugar) को ऊर्जा में बदलना है। लेकिन इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति में शरीर की कोशिकाएं इसे स्वीकार नहीं करतीं। नतीजा यह होता है कि शरीर अतिरिक्त शुगर को फैट के रूप में जमा करने लगता है, जिससे टाइप-२ डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

३. बढ़ती उम्र का असर: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर की मांसपेशियों (Muscle mass) में कमी आती है और मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाता है। इसका मतलब है कि ३० या ४० की उम्र के बाद आपका शरीर उतनी कैलोरी नहीं जला पाता जितनी वह २० की उम्र में जलाता था।

४. नींद की कमी और तनाव: नींद और वजन का गहरा संबंध है। कम सोने से शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है और पेट भरा होने का अहसास कराने वाले हार्मोन कम हो जाते हैं। तनाव के कारण बढ़ने वाला ‘कोर्टिसोल’ हार्मोन सीधे तौर पर पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ाता है।

५. दवाओं का प्रभाव: डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, स्टेरॉयड या मिर्गी की कुछ दवाएं शरीर में ‘वॉटर रिटेंशन’ बढ़ा सकती हैं या आपकी भूख बढ़ा सकती हैं। यदि किसी इलाज के दौरान आपका वजन अचानक बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

वजन घटाने के लिए केवल कम खाना काफी नहीं है, बल्कि शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य को समझना भी बेहद जरूरी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *