केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग पर 13 अप्रैल को होगी फाइनल बैठक, बढ़ेगी सैलरी!

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। नेशनल काउंसिल (JCM) की ड्राफ्ट कमेटी आगामी 13 अप्रैल, 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इस बैठक में सरकार को सौंपे जाने वाले फाइनल प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

वेतन और पेंशन में होगा बड़ा सुधार कमेटी एक संयुक्त ज्ञापन (Memorandum) तैयार कर रही है, जिसमें वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों से जुड़ी प्रमुख माँगें शामिल होंगी। कर्मचारी संगठनों की मांग है कि महंगाई को देखते हुए फिटमेंट फैक्टर को 3.25 या उससे अधिक रखा जाए। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भारी उछाल आएगा।

2027 तक लागू होने की उम्मीद सरकार ने पहले ही सूचित किया है कि 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नया वेतन ढांचा 2027 की शुरुआत से लागू हो सकता है। 13 अप्रैल की बैठक के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि कर्मचारियों की झोली में कितनी खुशी आने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *