आधार धोखाधड़ी पर लगाम! अब फोटो नहीं, डिजिटल स्कैनिंग से होगी असली पहचान; जानें पूरा प्रोसेस

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड हर भारतीय की पहचान का आधार बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना—आधार के बिना कुछ भी संभव नहीं है। लेकिन बढ़ती जरूरतों के साथ आधार से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। जालसाज अक्सर आधार नंबर वही रखकर फोटो या नाम बदल देते हैं। इसी को रोकने के लिए UIDAI ने एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे आप घर बैठे आधार की वास्तविकता जांच सकते हैं।

QR कोड स्कैनिंग: सुरक्षा का नया हथियार आधार कार्ड पर छपा QR कोड महज एक डिजाइन नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा की चाबी है। इसमें आपकी जानकारी ‘एनक्रिप्टेड’ फॉर्म में होती है। इसे स्कैन करके आप तुरंत जान सकते हैं कि कार्ड असली है या फोटोशॉप किया हुआ।

कैसे करें आधार कार्ड की जांच?

  • अपने स्मार्टफोन में प्ले-स्टोर से आधिकारिक mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप के होम स्क्रीन पर दिए गए ‘Scan QR’ विकल्प को चुनें।
  • अपने आधार कार्ड के QR कोड को कैमरे के सामने रखें।
  • स्कैन पूरा होते ही आपके स्क्रीन पर आधार धारक का नाम, फोटो, जन्म तिथि और लिंग दिखाई देगा।

यदि आधार कार्ड नकली है, तो QR कोड रिड नहीं होगा या जानकारी मैच नहीं करेगी। किसी को भी आधार की कॉपी देने या लेने से पहले इस तरीके से उसकी जांच जरूर करें। यह छोटा सा कदम आपको और आपके परिवार को बड़े साइबर अपराधों से बचा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *