बिल्लियों से प्यार करने वाली महिलाएं बेवफाई में सबसे आगे? नए सर्वेक्षण से हंगामा
June 29, 2025

दुनियाभर में बेवफाई की बढ़ती घटनाएं पारिवारिक कलह और अलगाव का बड़ा कारण बन रही हैं। इसी विषय पर एक डेटिंग वेबसाइट के हालिया सर्वेक्षण ने नई बहस छेड़ दी है, जिसमें दावा किया गया है कि बेवफाई करने वाली महिलाओं में बिल्ली पालने वाली महिलाएं सबसे अधिक हैं।
‘इलिसिटएनकाउंटर्स’ नामक अमेरिकी डेटिंग वेबसाइट ने बेवफाई में शामिल 1400 महिलाओं पर यह सर्वेक्षण किया। इसमें सामने आया कि 22 प्रतिशत बेवफा महिलाएं बिल्लियां पालती हैं, जो अन्य पालतू जानवरों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, इस सर्वेक्षण का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और यह केवल एक प्रवृत्ति को दर्शाता है, जिसे लेकर समाज में नई चर्चा छिड़ गई है।