पैसों की कमी नहीं रहेगी, बस जानिए वास्तु के अनुसार कमरे में कैसा रंग करवाएं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए सही रंग का चयन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। देवी लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है, इसलिए सही रंग का इस्तेमाल करने से उनकी कृपा मिलती है। वास्तु के नियमों का पालन करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर के अलग-अलग कमरों के लिए खास रंग शुभ फल देते हैं। मास्टर बेडरूम के लिए हल्का बैंगनी या हल्का नीला, गेस्ट रूम या ड्राइंग रूम के लिए सफेद और बच्चों के कमरे के लिए सफेद रंग उपयुक्त है। किचन की दीवारों को नारंगी या लाल रंग से रंगने से देवी अन्नपूर्णा और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। बाथरूम के लिए सफेद या आसमानी और घर के मुख्य कमरे के लिए पीला रंग बहुत शुभ होता है। साथ ही आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए घर की उत्तरी दीवार को हरे रंग से रंगना चाहिए। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।