मस्तिष्क क्षमता बढ़ाने में व्यायाम प्रभावी, जानिए कैसे करें

व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक नए शोध के अनुसार यह मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने का भी एक प्रमुख तरीका है। जिन लोगों को ध्यान केंद्रित करने या चीजों को याद रखने में परेशानी होती है, उनके लिए नियमित व्यायाम मस्तिष्क की क्षमता में सुधार का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। यह स्मृति को बढ़ाने के साथ-साथ सोचने की गति को भी बढ़ाता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के शोधकर्ताओं ने पाया है कि पसीना बहाने वाले और दिल की धड़कन बढ़ाने वाले व्यायाम हिप्पोकैंपस क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाते हैं, जो नई चीजों को सीखने और अल्पकालिक स्मृति को बनाए रखने में मदद करता है। नियमित व्यायाम से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और यह तनाव से होने वाली मस्तिष्क क्षति को ठीक करने में भी सहायक है। विशेषज्ञ सप्ताह में 2 से 5 दिन 30 मिनट तक दौड़ने या कूदने जैसे व्यायाम करने की सलाह देते हैं।