नॉन-स्टिक बर्तनों की कलछी में छिपे हैं बैक्टीरिया! सिर्फ नमक और सिरके से दूर करें तेल-मसालों का सारा जमाव
अगर आप भी नॉन-स्टिक पैन और कढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के स्पैटुला (कलछी/चम्मच) का उपयोग करते हैं, तो क्या आपको पता है कि इन्हें सही तरीके से साफ कैसे किया जाता है? साधारण डिशवॉश से सिर्फ बाहर की सतह साफ होती है, गहरी सफाई नहीं हो पाती।
किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के स्पैटुला और चम्मच दिखने में तो साफ लगते हैं, लेकिन असलियत में इनमें मसालों का रंग, तेल और नमी अंदर तक समा जाती है। चूँकि लकड़ी का टेक्सचर स्टील की तरह चिकना नहीं होता है, इसलिए इसमें बैक्टीरिया और जर्म्स छुपकर रहते हैं, जिन्हें साधारण डिशवॉश और पानी से धोना काफी नहीं है। यही वजह है कि इन्हें समय-समय पर डीप क्लीन करना जरूरी है, ताकि आपका किचन हेल्दी और हाइजीनिक बना रहे।
लकड़ी के चम्मच और स्पैटुला की डीप क्लीनिंग का स्मार्ट तरीका:
लकड़ी के स्पैटुला और चम्मच को साफ करने का यह तरीका बेहद आसान और पूरी तरह से प्राकृतिक है।
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें।
- इस उबलते पानी में थोड़ा नमक और सिरका (Vinegar) डाल दें।
- जब पानी अच्छे से गर्म हो जाए, तो उसमें अपने लकड़ी के स्पैटुला और चम्मच डालकर लगभग 10 मिनट तक भिगो दें और पानी के साथ उबलने दें।
- इस प्रक्रिया के दौरान आप देखेंगे कि पानी का रंग बदलने लगेगा और चम्मच एवं स्पैटुला में जमा तेल-मसालों का जमाव बाहर निकलने लगेगा।
इस आसान प्रोसेस से लकड़ी के अंदर छिपी गंदगी और जर्म्स बाहर आ जाते हैं और चम्मच पूरी तरह से साफ व हाइजीनिक हो जाते हैं।
डीप क्लीनिंग से मिलते हैं ये फायदे:
इस उपाय को अपनाने से लकड़ी के चम्मचों की लाइफ लंबी हो जाती है। इनका रंग दोबारा निखर आता है और इनमें बदबू और जर्म्स भी नहीं रहती। सबसे बड़ी बात, यह तरीका बैक्टीरिया और तेल को हटाकर इन्हें पूरी तरह हाइजीनिक बना देता है, जिससे आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।