ठंड में ही क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? हाथ-पैर ठंडे हों तो समझ जाएं खतरा मंडरा रहा है!
ऐसे कई लोग हैं जिनका कोलेस्ट्रॉल ठंड के मौसम में काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। सर्दियों में शरीर की एक्टिविटी (Activity) कम होना और खान-पान में बदलाव इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल के शरीर पर कौन-कौन से शुरुआती संकेत दिखाई देते हैं?
इस बारे में डॉक्टर बिमल छाजेड़ ने अहम जानकारी दी है, ताकि समय रहते इस साइलेंट किलर से बचा जा सके और सेहत को बेहतर रखा जा सके। हाई कोलेस्ट्रॉल के ये दो शुरुआती लक्षण तुरंत जान लें:
हाई कोलेस्ट्रॉल के २ शुरुआती संकेत:
१. हाथ-पैरों का ठंडा होना: डॉ. बिमल छाजेड़ का कहना है कि अगर आपके हाथ-पैर अक्सर ठंडे (Cold Hand And Legs) रहते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का संकेत हो सकता है। यह संकेत इशारा करता है कि रक्त वाहिकाओं में रुकावट के चलते रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में तुरंत चेकअप कराना बेहद ज़रूरी है।
२. पैर की त्वचा का रंग बदलना: डॉक्टर के अनुसार, अगर आपको लग रहा है कि आपके पैरों की त्वचा का रंग हल्का या फीका (पेल) पड़ रहा है, तो यह ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी का संकेत हो सकता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होता है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए। त्वचा के रंग बदलने के अलावा, पैर में दर्द, ठंडापन, बाल झड़ने, या घावों का न भरना जैसे अन्य लक्षण भी हो सकते हैं।
ये संकेत दिखने पर सर्दियों में अपनी जीवनशैली और खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।