जानलेवा ‘चाय-सुट्टा’ का शौक! 5 गुना बढ़ जाता है कैंसर का खतरा

जानलेवा ‘चाय-सुट्टा’ का शौक! 5 गुना बढ़ जाता है कैंसर का खतरा

काम के तनाव में या दोस्तों के साथ अक्सर सिगरेट के साथ गर्म चाय पीने का चलन युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है, जिसे लोग ‘चाय-सुट्टा’ कहते हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यह “परफेक्ट कॉम्बिनेशन” आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। चीन और भारत में हुए कुछ अध्ययनों से पता चला है कि रोज़ाना बहुत गर्म चाय और धूम्रपान करने वालों में आहार नली (इसोफेगस) के कैंसर का खतरा उन लोगों की तुलना में लगभग 5 गुना अधिक होता है, जो सिर्फ चाय या सिगरेट का सेवन करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, सिगरेट का निकोटीन और टार, गर्म चाय से जली हुई गले की परत पर मिलकर कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं, जिससे डीएनए डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। यह आदत कैंसर के अलावा हृदय रोग और बांझपन जैसी कई अन्य जानलेवा बीमारियों को भी न्योता दे सकती है। इसलिए डॉक्टर्स तुरंत इस आदत को बदलने की सलाह देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *