अरे बाप रे! कहीं आप ज्यादा सो तो नहीं रहे हैं अधिक नींद से बढ़ सकता है स्ट्रोक का खतरा
November 1, 2025

विशेषज्ञों के अनुसार, पर्याप्त नींद शरीर के लिए ज़रूरी है, लेकिन हर रात नौ घंटे से अधिक सोना हानिकारक हो सकता है। चीन की हुआज़ोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोध में पाया गया है कि ज्यादा सोने वाले लोगों में स्ट्रोक का खतरा 23 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। लगभग 32,000 लोगों पर किए गए इस अध्ययन में यह भी सामने आया कि जिनकी नींद की गुणवत्ता खराब होती है, उनमें स्ट्रोक का जोखिम 29 प्रतिशत तक अधिक होता है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि अत्यधिक नींद से शरीर की गतिविधि कम हो जाती है, जिससे मोटापा, कमजोरी और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ये स्थितियां स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाती हैं, भले ही सीधे तौर पर ज्यादा नींद और स्ट्रोक के बीच कोई स्पष्ट संबंध न मिला हो। ऐसे में, नींद की मात्रा से ज्यादा उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण है।