हाथ-पैर में बार-बार झुनझुनी? हो सकता है इस ‘लाइफ-सेविंग’ विटामिन की कमी!

शरीर के लिए बेहद ज़रूरी विटामिन बी12 की कमी एक आम समस्या है, जो खासकर शाकाहारी लोगों में ज़्यादा देखी जाती है। इस विटामिन की कमी से तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) का कार्य प्रभावित होता है, जिससे हाथ-पैर में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है। इसके अलावा, विटामिन बी12 की कमी एनीमिया, डायरिया और कब्ज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
विटामिन बी12 न केवल शारीरिक रोगों से बचाता है, बल्कि मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्याप्त मात्रा में यह विटामिन लेने से बाल, नाखून और त्वचा स्वस्थ रहते हैं, साथ ही हड्डियों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। मछली, मांस, अंडे, दूध, दही और पनीर जैसे पशु-आधारित खाद्य पदार्थ विटामिन बी12 के मुख्य स्रोत हैं। अत्यधिक थकान, पीली त्वचा या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस होने पर डाइट में इन खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ाना आवश्यक है।