गंगाजल का ये अचूक टोटका खोलेगा आपकी किस्मत, दूर करेगा जीवन की हर परेशानी

हिंदू धर्मशास्त्रों में गंगाजल का विशेष महत्व बताया गया है; इसके बिना कोई भी पूजा-पाठ पूरा नहीं होता। मां गंगा को न सिर्फ हिंदू धर्म में, बल्कि अन्य सभी धर्मों में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और इसे अमृत के समान माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में गंगाजल को लेकर कुछ ऐसे टोटके और उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन की कई परेशानियों का निदान हो जाता है और मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति होती है।
ज्योतिष के अनुसार, नियमित रूप से भगवान शंकर को गंगाजल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। धन और नौकरी संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए पीतल के लोटे में गंगाजल भरकर भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए गंगाजल को पीतल की बोतल में भरकर अपने शयन कक्ष के उत्तर-पूर्व कोने में रखने का सुझाव दिया गया है। बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को नियमित गंगाजल का सेवन करने से आरोग्य लाभ मिलता है।