सूखी नहीं, भीगी हुई किशमिश का है कमाल! कब्ज और एनीमिया का इलाज बिना दवाई के

विशेषज्ञों के अनुसार, सूखी किशमिश की तुलना में भीगी हुई किशमिश खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इन किशमिशों को खाने और उसका पानी पीने से कई फायदे होते हैं। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शरीर को डिटॉक्स रखने और पाचन शक्ति में सुधार करने में मदद करता है।
रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही, इसका आयरन और तांबा (कॉपर) रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में अत्यधिक सहायक है, जो एनीमिया को दूर करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटेशियम उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को नियंत्रित रखने में मदद करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में किशमिश खाने से वजन बढ़ने समेत अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।