बच्चों को बर्गर-चिप्स क्यों खिला रहे हैं? ट्रांसफैट पर बड़ा खुलासा, ब्रेन के लिए खतरनाक!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता अपने बच्चों को कम समय दे पा रहे हैं, जिसके कारण प्रोसेस्ड या पैकेटबंद खाने की लत बढ़ती जा रही है। समय बचाने के लिए लोग ये खाद्य पदार्थ खुद भी खा रहे हैं और बच्चों के स्कूल टिफिन में भी नियमित रूप से दे रहे हैं। इसी आदत के चलते बच्चे बर्गर, चिकन फ्राई और चिप्स जैसे जंक फूड के आदी हो रहे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य विकास पर गंभीर असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उच्च तापमान पर बने और प्रोसेस्ड फूड में मौजूद उच्च स्तर का ट्रांसफैट (Trans Fat) हृदय और मस्तिष्क के लिए बेहद हानिकारक है।
जानकारों का कहना है कि नियमित रूप से बर्गर, चिप्स या कोल्ड ड्रिंक्स जैसे खाद्य पदार्थ खाने से मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और शरीर में जटिल रोग पनप सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, भोजन में 0.2% से अधिक ट्रांसफैट का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इस खतरे से बचने के लिए डेनमार्क ने 2007 में और अमेरिका ने 2018 में ट्रांसफैट युक्त खाद्य पदार्थों के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। अपने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, अब प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाना आवश्यक है।