प्याज के 12 जादुई फायदे, इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर कैंसर से बचाव तक, क्यों है यह ‘सुपर वेजिटेबल’?
November 22, 2025
प्याज! यह सिर्फ आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह गुणों का खजाना है। इस सब्जी में 64 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम फाइबर, 2 ग्राम प्रोटीन, और दैनिक जरूरत का 10 प्रतिशत विटामिन सी, बी6 और मैंगनीज होता है। इसके अलावा, प्याज में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जानिए प्याज के 12 ऐसे फायदे, जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं:
- १. रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार: अध्ययनों के अनुसार, नियमित रूप से कच्चा प्याज खाने से शरीर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा इतनी बढ़ जाती है कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है।
- २. मानसिक अवसाद से मुक्ति: प्याज खाने से शरीर में फोलेट की कमी दूर होती है और ‘फील गुड हार्मोन’ का स्राव बढ़ता है। यह तनाव के स्तर को कम करता है और मानसिक अवसाद को दूर भगाने में मदद करता है।
- ३. कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन: यह ‘अच्छे कोलेस्ट्रॉल’ (HDL) के स्तर को बढ़ाकर शरीर को ऊर्जा देता है, और ‘खराब कोलेस्ट्रॉल’ (LDL) की मात्रा को कम करके हृदय के कार्य को बेहतर बनाता है, जिससे आपकी लंबी उम्र में सहायता मिलती है।
- ४. कैंसर का खतरा कम: प्याज में मौजूद कई तत्व शरीर के भीतर कैंसर कोशिकाओं को पनपने नहीं देते हैं। रोजाना प्याज का सेवन करने से ब्रेन, कोलोन और गले के कैंसर की संभावना शून्य हो सकती है।
- ५. रक्त शर्करा नियंत्रण: प्याज में मौजूद तत्व रक्त में शुगर के स्तर को बढ़ने नहीं देते हैं और इंसुलिन की कमी को भी पूरा करते हैं। यह डायबिटीज के प्रबंधन में बेहद प्रभावी है।
- ६. ब्रेन पावर में वृद्धि: एक हालिया शोध के अनुसार, कच्चा प्याज नियमित खाने से ब्रेन पावर बढ़ती है। यह याददाश्त में सुधार करता है और तंत्रिका तंत्र की कार्यक्षमता को बढ़ाकर मस्तिष्क रोगों के खतरे को कम करता है।
- ७. खांसी और जुकाम में राहत: एक प्याज का रस निकालकर उसमें कुछ बूंदें शहद मिलाकर दिन में कम से कम दो बार पीने से खांसी जल्दी ठीक होने लगती है।
- ८. जले के उपचार में सहायक: जलने या ‘बर्न इंजरी’ होने पर, प्रभावित जगह पर प्याज का एक टुकड़ा थोड़ी देर के लिए रख दें। यह जलन को कम करने और घाव को ठीक करने में मदद करता है।
- ९. मुंह की दुर्गंध (लम्बे समय तक) दूर करे: कच्चा प्याज खाने से मुंह के अंदर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं, जिससे मुंह की बदबू दूर होती है और मसूड़ों के रोगों का खतरा कम होता है।
- १०. अनिद्रा (Insomnia) में लाभकारी: यदि आपको रात में नींद न आने की समस्या है, तो प्याज का सेवन जरूर करें। यह अनिद्रा जैसे रोगों के उपचार में बहुत उपयोगी है।
- ११. मस्से हटाए: प्याज का एक गोल टुकड़ा मस्से पर रखकर कपड़े से बांध दें। रोज रात को ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्सा सूखकर गिर सकता है।
- १२. बुखार के इलाज में: सोने से पहले एक कटा हुआ प्याज, थोड़ा आलू और 2 लहसुन की कलियाँ मोजे में डालकर पहनकर सो जाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको ठीक होने में मदद मिल सकती है।