इन बर्तनों में भूलकर भी न उबालें दूध वरना शरीर में बन जाएगा ज़हर!

इन बर्तनों में भूलकर भी न उबालें दूध वरना शरीर में बन जाएगा ज़हर!

दूध हर घर की जरूरत है, पर इसे गलत धातु के बर्तन में उबालना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। तांबे के बर्तन में दूध को गरम करते ही तांबा दूध में घुलने लगता है, जिससे दूध जहरीला हो जाता है। इसी तरह, यदि पीतल के बर्तन में अंदर की तरफ लाइनिंग न हो तो उसमें दूध या दूध से बनी कोई भी चीज पकाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञ लंबे समय तक एल्युमीनियम के बर्तन में दूध उबालने के प्रति भी चेतावनी देते हैं, क्योंकि इससे एल्युमीनियम की मात्रा दूध में आ सकती है, जो अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाती है।

सुरक्षित रूप से दूध उबालने के लिए, विशेषज्ञ उच्च गुणवत्ता वाले और फूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील या कांच के बर्तनों का उपयोग करने की सलाह देते हैं। कांच के बर्तन नॉन-रिएक्टिव होते हैं और उनमें किसी भी धातु के तत्व दूध में नहीं मिलते। वहीं, घटिया क्वालिटी के स्टील के बर्तन में मौजूद धातु भी दूध को विषैला बना सकते हैं। इसलिए, दूध को ज़हरीला होने से बचाने के लिए सही बर्तन का चुनाव आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *