वजन कम करने का सीक्रेट! लंच में खाएं ये 5 चीजें, पेट की चर्बी मक्खन की तरह पिघल जाएगी, फिट रहेगी बॉडी

अगर आपका शरीर भारी है, तो आपको तेजी से वजन कम करने की ज़रूरत है, वरना डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई गंभीर बीमारियाँ आपको घेर सकती हैं। एक स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए तुरंत वजन घटाने के काम में लग जाएं। इसके लिए सबसे पहले अपने दोपहर के भोजन (Lunch) की डाइट में बदलाव लाएं।

दोपहर के खाने में फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड, घर का तला-भुना खाना और मिठाइयाँ पूरी तरह से हटा दें। इसके बजाय उन खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो चर्बी जलाने में मदद करते हैं।

जानिए दोपहर के खाने की लिस्ट में कौन से 5 फूड शामिल करने से वजन तेज़ी से कम होगा:

१. सेब (Apple): कहावत है—’एन एप्पल ए डे कीप्स डिजीज अवे’। इसलिए दोपहर का खाना खाने के बाद एक पूरा सेब खाना न भूलें। सेब में फाइबर का भंडार होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इससे आपको कम भूख लगती है और आपका वजन तेज़ी से कम होने लगता है।

२. एवोकाडो (Avocado): यह विदेशी फल स्वास्थ्य गुणों से भरपूर है और शरीर की चर्बी कम करने में इसका कोई मुकाबला नहीं। इसमें विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर भी मौजूद होता है, जो मेटाबॉलिज्म (चयापचय) की दर को बढ़ाता है। इससे वजन कम होने में देर नहीं लगती। आप एक दिन सेब खाते हैं, तो दूसरे दिन एक पूरा एवोकाडो खा सकते हैं।

३. ब्रोकोली (Broccoli): अपनी डाइट में ब्रोकोली को जगह दें। इस सब्जी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की सूजन (Inflammation) को कम करते हैं और कई क्रॉनिक बीमारियों को दूर रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और फाइबर पेट को भरा रखते हैं, जिससे वजन तेज़ी से घटता है। यह संक्रामक बीमारियों को भी दूर रखती है।

४. गाजर (Carrot): गाजर कैलोरी में बहुत कम होती है और इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है। इसलिए दोपहर में गाजर खाने से वजन कम होता है। आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं या फिर अपनी सब्ज़ी की करी में भी मिला सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों तरह से यह फायदा पहुंचाएगी।

५. दाल (Lentils): दोपहर के भोजन (चावल या रोटी के साथ) में एक कटोरी दाल ज़रूर शामिल करें। दाल में प्रोटीन, कार्ब्स और पर्याप्त फाइबर होता है। यह मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाती है और वजन को तेजी से कम करने में मदद करती है। अपनी रोज़ की डाइट में दाल को शामिल करना न भूलें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *