सावधान क्या धूम्रपान छीन रहा है पुरुषों से पिता बनने का सुख

सावधान क्या धूम्रपान छीन रहा है पुरुषों से पिता बनने का सुख

धूम्रपान न केवल कैंसर और हृदय रोगों का कारण बनता है, बल्कि यह पुरुषों में बांझपन का भी एक बड़ा खतरा है। यूरोपीय यूरोलॉजी के एक शोध के अनुसार, तামাক के सेवन से शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गुणवत्ता में भारी कमी आती है। शोध में पाया गया कि अधिक धूम्रपान करने वाले पुरुषों के स्पर्म काउंट और उनकी गतिशीलता पर बुरा असर पड़ता है, जिससे संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सिगरेट के अलावा जर्दा, खैनी और पान मसाला जैसे तमक उत्पाद भी प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं। यह समस्या केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि पैसिव स्मोकिंग महिलाओं के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। डॉक्टरों के मुताबिक, जो लोग पहले से ही फर्टिलिटी की समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए धूम्रपान का शौक और भी घातक साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *