पेशाब में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान किडनी फेल होने का बढ़ सकता है खतरा

किडनी शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है और इसकी समस्याओं को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण बहुत हल्के होते हैं जिन्हें अक्सर लोग सामान्य समझकर छोड़ देते हैं। हालांकि पेशाब से जुड़े बदलाव इस बीमारी का सबसे बड़ा संकेत हैं। पेशाब में झाग आना, खून का निकलना या बार-बार पेशाब महसूस होना किडनी की बिगड़ती सेहत की ओर इशारा करता है।
डॉक्टरों का कहना है कि अगर आपको रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है या पैरों में सूजन और अत्यधिक थकान रहती है तो तुरंत जांच करानी चाहिए। दिन भर में चार से पांच बार पेशाब होना सामान्य माना जाता है लेकिन इससे बहुत कम या ज्यादा होना चिंता का विषय है। किडनी की बीमारी को अगर शुरुआती चरण में पहचान लिया जाए तो सही इलाज से भविष्य के बड़े खतरों को टाला जा सकता है।