अलार्म की आवाज से नींद खुलना सेहत के लिए खतरनाक और बीमारियों की जड़

रोजाना अलार्म की कर्कश आवाज सुनकर जागना आपके स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय और जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल हेल्थ के शोध से पता चला है कि अचानक नींद टूटने से शरीर में एड्रिनैलिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे रक्तचाप में तेजी आती है। यह स्थिति न केवल हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाती है, बल्कि नींद की कमी के कारण मधुमेह का कारण भी बन सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अलार्म के कारण गहरी नींद से अचानक जागने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता, याददाश्त और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक ऐसा होने से अवसाद की समस्या भी हो सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञों ने अलार्म के बिना प्राकृतिक रूप से ८ घंटे की नींद लेने और सोने का एक निश्चित रूटीन बनाने की सलाह दी है। यदि अलार्म जरूरी हो, तो बहुत तेज आवाज के बजाय धीमी और मधुर ध्वनि का ही उपयोग करें।