बदलते मौसम में बुखार के लिए एंटीबायोटिक से बेहतर हैं ये आयुर्वेदिक उपाय
February 1, 2026

मौसम के बदलते मिजाज के कारण सर्दी, खांसी और बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों का सुझाव है कि घर में मौजूद तुलसी, अदरक, काली मिर्च और लौंग का काढ़ा पीकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। यह प्राकृतिक तरीका वायरल संक्रमण से लड़ने में बेहद कारगर साबित होता है।
वरिष्ठ कंपाउंडर जगमोहन पराशर के अनुसार, सितोपलादि और त्रिकटु चूर्ण जैसे आयुर्वेदिक योग शरीर को बिना किसी दुष्प्रभाव के मजबूती प्रदान करते हैं। इस मौसम में ठंडे पानी और बासी भोजन से परहेज करना चाहिए। यदि बुखार अधिक हो या खांसी लंबे समय तक चले, तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। आयुर्वेद और सही खान-पान अपनाकर आप इस सीजनल बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।