बदलते मौसम में अस्थमा अटैक से बचने के लिए अपनाएं यह खास एक्सपर्ट टिप्स

मौसम में बदलाव आते ही हवा में नमी और ठंडी हवाएं अस्थमा मरीजों की परेशानी बढ़ा देती हैं। इस दौरान सांस की नलियों में सूजन आने से सीने में जकड़न और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण उभरते हैं। डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, कई बार लोग इन संकेतों को सामान्य सर्दी समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो बाद में गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए बढ़ते प्रदूषण और बदलती परिस्थितियों के बीच सतर्क रहना अनिवार्य है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थमा को नियंत्रित रखने के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए इनहेलर और दवाओं का नियमित सेवन करें। धूल, धुएं और नमी वाले स्थानों से दूर रहें और बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। अपनी डाइट को पौष्टिक रखें और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। यदि सांस फूलने की समस्या बढ़ रही हो या रात में खांसी अधिक आए, तो इसे नजरअंदाज किए बिना तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।