रोहित शेट्टी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहित शेट्टी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

शनिवार तड़के मुंबई के जुहू स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस अब इस पोस्ट की प्रमाणिकता और गैंग की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले के हर तकनीकी पहलू पर नजर रख रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *