गलत तरीके से पानी पीना पड़ सकता है भारी किडनी फेल होने का बढ़ा खतरा
March 1, 2026

पानी पीने की गलत आदतें आपके स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार खड़े होकर पानी पीने से वह सीधे पेट में गिरता है और किडनी की फिल्टर प्रक्रिया को बाधित करता है, जिससे भविष्य में किडनी और जोड़ों की समस्याएं हो सकती हैं। शरीर को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा बैठकर और छोटे घूंट में पानी पीना सबसे सही तरीका है।
पानी की मात्रा शरीर के वजन पर निर्भर करती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक शरीर के हर २० किलो वजन पर १ लीटर पानी पीना चाहिए। भोजन के तुरंत पहले या बाद में पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर सकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा सामान्य तापमान वाले पानी का ही सेवन करें।