मुर्गी या अंडा कौन आया पहले? वैज्ञानिकों ने बताया सच

दुनियाभर में लंबे समय से चली आ रही इस बहस का अब वैज्ञानिकों ने सटीक जवाब दे दिया है कि पृथ्वी पर पहले मुर्गी आई या अंडा। वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार, पहले मुर्गी ही आई थी, उसके बाद अंडा। इस निष्कर्ष के पीछे मुख्य कारण यह है कि अंडे के छिलके के निर्माण के लिए ओवोक्लेडिन-17 (OC-17) नामक एक खास प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह महत्वपूर्ण प्रोटीन केवल मुर्गी के अंडाशय में ही पाया जाता है।
यह वैज्ञानिक खोज इस बात को पुख्ता करती है कि मुर्गी का अस्तित्व अंडे से पहले था। वैज्ञानिकों ने अंडे के छिलके और मुर्गी के अंडाशय में मौजूद इस विशेष प्रोटीन पर गहन शोध कर यह प्रमाण स्थापित किया है। इसके अलावा, मुर्गियां काफी बुद्धिमान होती हैं; वे 100 से अधिक चेहरों को पहचान सकती हैं, समय का अनुमान लगा सकती हैं और रंग भी पहचान सकती हैं। गौरतलब है कि पृथ्वी पर मुर्गियों की संख्या लगभग 25 बिलियन है, जो मानव आबादी से काफी अधिक है।