‘अकेले नहीं हो!’ साथी के आते ही पलट गया शिकार का दांव, हिप्पो के आगे घुटने टेकते दिखे शेर

जंगल की दुनिया हमेशा संघर्ष से भरी रहती है, जिसके वीडियो कभी-कभी सोशल मीडिया पर सामने आ जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि शेर ही नहीं, बल्कि हिप्पो (जलहस्ती) भी उतना ही खतरनाक है और शेरों को मात दे सकता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शेरों का एक झुंड नदी किनारे एक हिप्पो का शिकार करने की कोशिश करता है। शुरुआत में शेर उस पर हमलावर दिखते हैं—कोई उसकी पीठ पर चढ़ता है तो कोई दांत और पंजे गड़ाता है। हिप्पो बार-बार बचने की कोशिश करता है, लेकिन अकेले शेरों की ताकत का मुकाबला नहीं कर पाया।

दूसरे हिप्पो ने बदला पूरा खेल: तभी अचानक नजारा बदल जाता है! एक और विशालकाय हिप्पो वहां आता है और शेरों पर जोरदार पलटवार करता है। उसकी ताकत और आक्रामकता के आगे शेरों का झुंड घबरा जाता है और तुरंत पीछे हटकर भाग खड़ा होता है

सिर्फ 13 सेकंड लंबे इस वाइल्डलाइफ वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स हिप्पो की अप्रत्याशित शक्ति और साहस पर हैरान होकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *