रांची रेलवे स्टेशन पर गिरी हनुमान जी की प्रतिमा? वायरल वीडियो का सच आया सामने, समिति अध्यक्ष ने बताई पूरी बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि रांची रेलवे स्टेशन के दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित ४० फीट ऊँची हनुमान जी की प्रतिमा गिर गई है। वीडियो में इसका कारण तेज हवा को बताया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर ‘इंडिया व्लॉग्स रांची’ नामक अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो को अब तक ३ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जिससे लोगों के बीच भ्रम और चिंता फैल गई है।

वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

इस वायरल वीडियो को लेकर रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने इस वीडियो को गलत और भ्रामक करार दिया है।

राय ने बताया कि: “यह वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया है। असल में, पूजा पंडाल के सामने स्थापित ४० फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा पर जो लेजर शो प्रदर्शित किया जा रहा था, उसमें कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। इसी तकनीकी खराबी के कारण, हनुमान जी की प्रतिमा को उस जगह से हटाकर पंडाल के प्रवेश द्वार के पास स्थापित किया गया है। यह वीडियो प्रतिमा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान का हो सकता है।”

View this post on Instagram

A post shared by India Vlogs Ranchi | Market Influencer (@india_vlogs_ranchi)

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा न तो गिरी है और न ही क्षतिग्रस्त हुई है, बल्कि इसे लेजर शो की तकनीकी खामी दूर करने के लिए हटाया गया था।

आकर्षण का केंद्र है भव्य पंडाल

बता दें कि रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस साल तिरुपति बालाजी मंदिर का भव्य प्रारूप तैयार किया गया है। पंडाल की भव्यता और आकर्षक डिज़ाइन श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय संस्कृति का अनुभव करा रही है। इसके अलावा, पंडाल में दिखाया जा रहा आकर्षक लेजर शो भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *