टूटी वॉशिंग मशीन बनी ‘कुम्हार का चाक’! शख्स के जुगाड़ू दिमाग ने सोशल मीडिया को हिलाया, देखें ये हैरान कर देने वाला Viral Video

सोशल मीडिया पर हमें रोज़ाना कई तरह के अतरंगी वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टूटी-फूटी वॉशिंग मशीन की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाता दिखाई दे रहा है। इस शख्स के जुगाड़ू दिमाग ने सभी को हैरान कर दिया है।

वॉशिंग मशीन का ऐसा इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा होगा

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक वॉशिंग मशीन है जो काफी पुरानी है और उसकी बॉडी भी टूट चुकी है। लेकिन शख्स ने वॉशिंग मशीन के सलाम मोटर का इस्तेमाल किया है। उसी मोटर के सहारे शाफ्ट गोल-गोल घूमता है, जिसका इस्तेमाल करते हुए बंदे ने मिट्टी के बर्तन बनाने शुरू कर दिए हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, शख्स ने टूटे-फूटे वॉशिंग मशीन को ‘कुम्हार के चाक’ में बदल दिया है और अपनी कलाकारी दिखा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by @aapkaculture

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर aapkaculture नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 54 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक कर दिया। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग मज़ेदार कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने लिखा, “पूरी दुनिया का सब से बड़ा इंजीनियर कुम्हार है।” तो एक यूज़र ने लिखा, “अमेरिका क्या कहता था।” वहीं, किसी ने लिखा, “पूरा टेक्नीशियन समाज डरा हुआ है।” यह वीडियो साबित करता है कि देसी जुगाड़ में कितनी ताकत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *