इंदौर के रेस्टोरेंट में 30 सेकंड में सब खत्म! परिवार के सामने अचानक हुआ ये हादसा, स्तब्ध रह गए लोग

सोशल मीडिया पर इस समय एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपने परिवार के साथ खाना खाने एक रेस्टोरेंट जाता है। वह थाली ऑर्डर करता है, लेकिन थाली आने से पहले ही अचानक उसकी मौत हो जाती है। इस अचानक हुए हादसे पर वहाँ मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।

30 सेकंड में खत्म हुआ सब कुछ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर 54 सेकंड का यह दुखद वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग रेस्टोरेंट में बैठे हैं। वेटर ऑर्डर लेता है और चला जाता है। तभी चश्मा पहना एक शख्स अपनी कुर्सी खींचता है और फोन देखता है। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन कुछ देर बाद वह व्यक्ति अचानक अपनी छाती पर हाथ रखता है और देखते-देखते टेबल पर ही गिर जाता है

परिवार वाले उसे उठाकर बैठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कथित रूप से तब तक शख्स की मौत हो चुकी रहती है। इसके बाद वहाँ अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। (हालांकि DailyHunt इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)।

यूजर्स ने जताई हैरानी और चिंता

शख्स की अचानक मौत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूज़र हैरान हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने अचानक हो रही मौतों पर गहरी चिंता जताई है।

𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नाम के यूज़र ने अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इंदौर का एक रेस्टोरेंट – दोपहर 2 बजे… फोन पर बात हो रही है, खाने का ऑर्डर दिया गया, थाली तो आई लेकिन खाने से पहले मौत आ गई। केवल 30 सेकंड में सब खत्म.. जिंदगी इतनी अनिश्चित है कि पता नहीं किस पल ऊपरवाले का बुलावा आ जाए।

एक अन्य शख्स ने कमेंट किया, “पता नहीं आजकल ऐसे ही अचानक से इंसान की जान चली जा रही है, लेकिन सरकार किसी की जांच नहीं करवा रही है कि आखिर किस वजह से ऐसा हो रहा है। कम से कम बीमारी का पता तो चले।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *