मामूली झगड़ा बना हत्या का कारण! पति की हत्या कर पत्नी ने सूटकेस में भरी लाश, पुलिस तलाश में जुटी

मामूली झगड़ा बना हत्या का कारण! पति की हत्या कर पत्नी ने सूटकेस में भरी लाश, पुलिस तलाश में जुटी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के भिंजपुर गांव में एक मामूली घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने अपने 43 वर्षीय पति संतोष भगत की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पत्नी ने हथौड़े से पति को मौत के घाट उतारने के बाद, शव को कंबल में लपेटकर एक ट्रॉली-सूटकेस में भर दिया। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से सूटकेस के अंदर से मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना के तुरंत बाद आरोपी पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी बेटी को फोन पर पति की हत्या और शव को सूटकेस में बंद करने की बात बताई थी। पत्नी मुंबई में नौकरी करती थी और अक्सर गांव आती-जाती थी। फ़िलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र के लिए एक टीम रवाना कर दी है और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *