झोला लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग! सोने की ऐसी नदी भारत में भी, जहां मुफ्त में मिलता है गोल्ड

भारत में एक ऐसी नदी है, जहां के स्थानीय लोग सालों से सोना ढूंढकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। झारखंड राज्य के रत्नगर्भा क्षेत्र में स्थित इस ‘स्वर्णरेखा’ नदी और इसकी सहायक नदी करकरी में आज भी सोने के कण मिलने का दावा किया जाता है। यह नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों से होकर गुजरती है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि करकरी नदी से ही सोने के कण बहकर स्वर्णरेखा नदी में आते हैं।
आजीविका की तलाश में कई गरीब लोग काम के लिए बाहर न जाकर सुबह बैग लेकर यहां सोना ढूंढने आ जाते हैं। हालांकि, इस नदी में इतना अधिक सोना नहीं मिलता कि सात पीढ़ियों की संपत्ति बन जाए, लेकिन रोजाना कुछ ग्राम सोना ढूंढकर वे अपनी रोटी-रोजी का प्रबंध कर पाते हैं। मुश्किल समय में भी यह थोड़ी-सी मात्रा में मिलने वाला सोना स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का एक बड़ा सहारा बन गया है।