कुदरत का करिश्मा तीन प्राइवेट पार्ट के साथ जन्मा बच्चा डॉक्टर भी हैरान

कुदरत का करिश्मा तीन प्राइवेट पार्ट के साथ जन्मा बच्चा डॉक्टर भी हैरान

इराक के उत्तरी हिस्से मोसुल में एक नवजात शिशु ने जन्म लिया है जिसके तीन जननांग हैं। चिकित्सा विज्ञान में इसे ‘ट्राइफालिया’ नामक अत्यंत दुर्लभ स्थिति बताया जा रहा है, क्योंकि ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। सामान्यतः 50 से 60 लाख बच्चों के जन्म में सुपरन्यूमेरेरी जननांग (एक से अधिक) का एक मामला मिलता है, लेकिन अब तक केवल दो जननांगों (डाइफालिया) के लगभग 100 मामले ही दर्ज किए गए थे। यह अभूतपूर्व मामला दुनिया भर के डॉक्टरों को चकित कर रहा है और इसे इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी में एक केस स्टडी के रूप में प्रकाशित किया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे के मुख्य जननांग के अलावा दो अतिरिक्त जननांग पाए गए जिनकी लंबाई क्रमशः 2 सेमी और 1 सेमी थी। ये अतिरिक्त अंग किसी भी शारीरिक कार्य में भाग लेने में सक्षम नहीं थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद इन दो अनावश्यक जननांगों को ऑपरेशन के जरिए हटाने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि यह स्थिति गर्भावस्था के दौरान किसी दिक्कत या पारिवारिक आनुवंशिक इतिहास के कारण उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले 2015 में भारत में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, लेकिन उस समय अधिक डॉक्टरी सबूत नहीं मिल पाए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *