प्रयागराज में घर के अंदर सो रहे युवक का प्राइवेट पार्ट किसने काटा? मचा हड़कंप
November 16, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मऊआइमा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घर के अंदर सो रहे 20 वर्षीय युवक का प्राइवेट पार्ट सोते समय धारदार हथियार से काट दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। युवक अपने कमरे में गहरी नींद में था तभी किसी ने उस पर हमला किया। दर्द से कराहते हुए वह अपने भाई के कमरे में पहुंचा और बेहोश हो गया।
युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय मौके पर या आसपास किसी को नहीं देखा गया, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है। इस विचित्र वारदात ने परिजनों और ग्रामीणों को सकते में डाल दिया है। मऊआइमा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।