जे के संग मामी ने रचाया ब्याह, पति को भेजी शादी की फोटो तो उड़ गए होश
January 2, 2026

बिहार के बांका जिले में एक महिला द्वारा अपने ही दूर के भांजे से शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम कुमारी अपने दो बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। पति शिवम कुमार उसकी तलाश कर ही रहा था कि तभी उसकी पत्नी ने मंदिर में भांजे अंकित के साथ शादी की तस्वीर भेजकर उसे चौंका दिया।
पूनम ने मैसेज में साफ लिखा कि उसने अब अंकित से निकाह कर लिया है। इस घटना से आहत पति ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने मासूम बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।