राखी भाई से रचाई शादी और शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी यह मशहूर हीरोइन
February 1, 2026

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी के किस्से आज भी सबको हैरान कर देते हैं। बताया जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती का शक दूर करने के लिए श्रीदेवी ने कभी बोनी कपूर को राखी बांधी थी। हालांकि, बाद में दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने 1996 में शिरडी में गुपचुप तरीके से शादी कर ली, जबकि बोनी पहले से शादीशुदा थे।
हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने खुलासा किया कि श्रीदेवी शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। उन्होंने बताया कि जून 1996 में उनकी शादी हो चुकी थी, लेकिन जब जनवरी 1997 में श्रीदेवी का बेबी बंप दिखने लगा, तब दुनिया को दिखाने के लिए उन्हें दोबारा शादी करनी पड़ी। शादी के कुछ ही महीनों बाद जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ, जिससे इस रिश्ते को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।