बाइक पर महिलाएं क्यों एक तरफ पैर रखकर बैठती हैं वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बाइक पर महिलाएं क्यों एक तरफ पैर रखकर बैठती हैं वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं बाइक के पीछे बैठते समय दोनों पैर एक तरफ रखती हैं। इस परंपरा को लेकर कई धारणाएं हैं, लेकिन मशहूर बाइकर जेनिथ इरफान ने इसके पीछे के ऐतिहासिक सच का खुलासा किया है। जेनिथ के अनुसार, यह कोई दक्षिण एशियाई संस्कृति नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें 14वीं-15वीं शताब्दी की ब्रिटिश परंपरा से जुड़ी हुई हैं।

इतिहास बताता है कि बोहेमिया की राजकुमारी ऐन ने पहली बार घोड़े की सवारी करते समय एक तरफ पैर रखकर बैठने की शुरुआत की थी। उस दौर में महिलाओं का पुरुषों की तरह दोनों तरफ पैर फैलाकर बैठना समाज में अश्लील और वर्जित माना जाता था। वही रूढ़िवादी सोच समय के साथ आधुनिक दौर की बाइक तक पहुंच गई और आज भी भारत-पाकिस्तान में इसे एक रिवाज के रूप में देखा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *