वृद्धाश्रम के अधिकारी से गले मिल रहे थे पिता, बेटे ने जब सच जाना तो कांप गई रूह

वृद्धाश्रम के अधिकारी से गले मिल रहे थे पिता, बेटे ने जब सच जाना तो कांप गई रूह

अपनी पत्नी के दबाव में आकर एक युवक ने अपने बीमार और बुजुर्ग पिता को वृद्धाश्रम छोड़ दिया। वह तो यह भी चाहता था कि पिता त्योहारों पर भी घर न आएं। जब वह यह हिदायत देने दोबारा आश्रम पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। उसने देखा कि उसके पिता और आश्रम के अधिकारी पुरानी पहचान वालों की तरह गले मिल रहे हैं।

बेटे ने जब अधिकारी से उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो पता चला कि वे दोनों एक-दूसरे को ३० सालों से जानते हैं। अधिकारी ने बताया कि ३० साल पहले इसी व्यक्ति ने इस आश्रम से एक बच्चे को गोद लिया था। यह सुनते ही बेटे के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि वह बच्चा कोई और नहीं बल्कि वह खुद था। अपनी गलती का एहसास होते ही उसने पिता से माफी मांगी और उन्हें वापस घर ले आया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *