शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म दूल्हा रह गया दंग

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दनकौर क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 24 घंटे के भीतर दुल्हन मां बन गई। सोमवार को बुलंदशहर की एक युवती की शादी दनकौर के एक युवक से हुई थी। ससुराल आने के अगले ही दिन मंगलवार को दुल्हन के पेट में तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की और कुछ ही देर में उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया।
इस घटना के बाद दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़ गए। दूल्हा पक्ष ने लड़की वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दुल्हन को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। मामला दनकौर कोतवाली पुलिस तक पहुंच गया, जिसके बाद समझौता न होने पर मायके वाले अपनी बेटी और नवजात बच्ची को लेकर वापस बुलंदशहर लौट गए। यह अनोखी घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।