छात्रा को लेकर फरार हुआ शिक्षक और पिता की इस बात ने उड़ाए परिजनों के होश
February 2, 2026

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरमारी गांव में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही छात्रा को भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने जब शिक्षक के घर जाकर पूछताछ की, तो शिक्षक के पिता ने शर्मिंदा होने के बजाय उन्हें खुलेआम चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ही लड़की को लेकर गया है और जिसे जो करना है कर ले।
परिजनों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें शिक्षक और उसके पिता दोनों को नामजद किया गया है। छात्रा की उम्र १८ वर्ष बताई जा रही है और पुलिस का मानना है कि दोनों ने आपसी सहमति से यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस फरार जोड़े की तलाश कर रही है और मामले की कानूनी पहलुओं से जांच जारी है।